Wednesday, February 27, 2019

कश्मीर से धारा-370 हटाने की मांग

हल्द्वानी : ब्राम्हण-क्षत्रिय आरक्षण आंदोलन समिति के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से धारा-370 हटाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बुद्ध पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कश्मीर से तत्काल प्रभाव से धारा-370 को समाप्त करने, पाक अधिकृत कश्मीर को सेना के माध्यम से भारत के कब्जे में लेने व पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए भारतीय सेना के विमानों को पाकिस्तान में भेजने की मांग की गई हैं।

इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष महेश चंद्र पंत, केंद्रीय प्रवक्ता दीप चंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बर्गली, महानगर अध्यक्ष कौशलेन्द्र भट्ट, महानगर महासचिव मंजू पाठक, मीडिया प्रभारी डा.एन तिवारी, सुरेश चंद्र कपिल, महेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार पांडे, नारायण दत्त जोशी, नवीन चंद्र खुल्बे, सुनील भट्ट, गोकुल पांडे, चंद्रशेखर डालाकोटी आदि मौजूद थे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2UeJddG

No comments:

Post a Comment