Wednesday, February 27, 2019

रविवार को अमेठी में PM मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित

अमेठी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन मार्च, रविवार को एक दिन के लिए अमेठी में होंगे। अमेठी में भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक राजेश अग्रहरि ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री यहां आयुध फैक्टरी (एचएएल) कोरवा मुंशीगंज के एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गौरीगंज के कौहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

modi

अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफल के लिए भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भाजपा चुनावी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Narendra Modi

2014 में स्मृति ईरानी यहां से राहुल के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार थीं। इस बार भी उन्हीं के चुनाव लड़ने की संभावना है। अग्रहरि ने बताया कि मोदी के दौरे की चल रही तैयारियों का 24 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने खुद अमेठी आ रहे हैं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2BQgT9Z

No comments:

Post a Comment