इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि उसने दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर आसिफ गफूर ने दावा किया है कि उनके लड़ाकू विमान ने भारत के कई इलाकों में बमबारी की है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भारत को बताना था कि हमारी सेना में दम है। पाकिस्तानी सेना दावा कर रही है कि उन्होंने भारत के दो पायलटों को अपनी हिरासत में लिया है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि हमने अपनी स्ट्राइक में कोशिश की थी किसी को नुकसान ना पहुंचे। हमने 6 टारगेट तय किए थे, जिसके बाद हमने स्ट्राइक किया। बिम्बरगरी समेत कई इलाकों में हमने टारगेट किया। हम बस ये बताना चाहते थे कि हम सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन इलाके में शांति के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं करना चाहते हैं। पाकिस्तान के एक्शन के बाद भारत के दो जहाज LoC पर कर पाकिस्तान की सीमा में आए, हमने दोनों को निशाना बनाया। एक भारत की जमीन पर और दूसरा पाकिस्तान की जमीन पर गिरा, दो पायलट को गिरफ्तार किया गया है एक घायल है और दूसरा गिरफ्त में है। उनके पास से कई कागजात मिले हैं।
पाकिस्तानी ने किया दावा भारत ने किसी F16 को नहीं गिराया
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने किसी F16 को नहीं गिराया है, हमने इस ऑपरेशन में इसका इस्तेमाल नहीं किया था. आसिफ गफूर ने कहा कि वह चाहते तो भारतीय सेना के ठिकानों और प्रशासनिक दफ्तरों को निशाना बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2GPU8qQ
No comments:
Post a Comment