Wednesday, February 27, 2019

सफाई कर्मियों की स्थाई नियुक्ति की मांग

हल्द्वानी : नगर निगम के वार्ड आठ के पार्षद एवं उक्रांद के नेता रवि वाल्मिकी के निवास पर हुई बैठक में निगम में आउट सोर्स के माध्यम से सफाई कर्मियों की भर्ती किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। मांग की गई कि कर्मियों की स्थाई नियुक्ति की जाये। बैठक में वक्ताओं का कहना था कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता कर्मियों के पांच धो रहे है। दूसरी तरफ दोगली नीति अपनाते हुये उन्हेंं स्थाई नौकरी तक नहीं दे रहे।

कहा गया कि निगम के 27 वार्डों में 340 सफाई कर्मियों की जरूरत हैं। मुख्य अतिथि उक्रांद युवा इकाई के केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को वेतन व भत्ते तक समय पर नहीं दिये जा रहे। चेतावनी दी गई कि यदि कर्मियों को स्थाई नियुक्ति न दी गई तो रवि वाल्मिकी के नेतृत्व में उग्र आंदोलन छेड़ा जायेगा। बैठक में अर्जुन वाल्मिकी, राकेश वाल्मिकी, गुड्डू वाल्मिकी, सोमपाल, अजय कुमार, बिट्टू कश्यप, महेन्द्र कश्यप, यशपाल आर्य, अनु देवी, हेमा आर्य, पार्वती आर्य आदि मौजूद थे।

– संजय तलवाड़



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NA57Wc

No comments:

Post a Comment