Tuesday, April 2, 2019

असम : IIT गुवाहाटी के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने मतदान के अधिकार पर जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसे उन्होंने ‘‘लोकतंत्र मजबूत करने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण’’ के लिए अनिवार्य बताया। सोमवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान ‘वेक अप एंड वोट’ संस्थान के वार्षिक तकनीक-प्रबंधन महोत्सव का हिस्सा है।

छात्रों की टीम ने असम में चुनाव कार्यालय से हाथ मिलाया है। इस अभियान का मकसद आम चुनाव में लोगों को मतदान करने की महत्ता को लेकर जागरुक करना है। असम में तीन चरणों में 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘वेक अप एंड वोट’ अब अपने अंतिम चरण में है।

असम के मुख्य सचिव को सुप्रीम कोर्ट ने पेश होने का दिया आदेश

इस अभियान के तहत शहरी इलाकों में लोगों तक पहुंचने के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं, हस्ताक्षर और सेल्फी अभियान चलाया जा रहा है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2uFEBly

No comments:

Post a Comment