इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जंगली और नोटबुक रिलीज़ हुई और दोनों ही फिल्मों ने आशा से विपरीत प्रदर्शन करते हुए लोगों को निराश किया। विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म जंगली से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद थी पर फिल्म ने पहले वीकेंड पर सिर्फ 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म जंगली को अपने ओपनिंग डे पर महज 3.30 करोड़ के कलेक्शन से संतोष करना पड़ा जो फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के बराबर था। सोनम कपूर स्टारर फिल्म ने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर पाने पहले वीकेंड में 13.53 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ट्रेलर रेस्पॉन्स और फिल्म जंगल के प्रमोशन को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी की फिल्म वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करेगी पर फिल्म को रविवार के दिन भी महज 6.05 का ही बिज़नेस मिला और अब अगर ये फिल्म इस हफ्ते कमाई नहीं बढ़ाती तो फ्लॉप हो जाएगी।

फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर विद्युत जामवाल ने उम्मीद जताई है की फिल्म अपने वीक डेज में बेहतर प्रदर्शन करेगी। फिल्म ‘एक लड़की ने देखा तो ऐसा लगा ने’ भी अपने पहले हफ्ते में 19.68 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब देखना होगा की फिल्म जंगली इन आंकड़ों को कितनी जल्दी पार कर पाती है।

वहीँ दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई फिल्म नोटबुक दर्शकों को बिलकुल भी लुभा नहीं पायी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर सिर्फ 2.75 करोड़ का बिज़नेस किया और इसमें से रविवार के दिन का कलेक्शन 1.10 करोड़ का था।

इस फिल्म में न्यूकमर जहीर इकबाल और प्रनतन बहल लीड रोल में थे पर ये फिल्म और जोड़ी दर्शकों को खींचने में पूरी तरह फ्लॉप हो गयी। अगर फिल्म का कलेक्शन और गिरता है तो ये फिल्म अपनी मार्केटिंग कोस्ट भी नहीं निकल पायेगी। उम्मीद की जा रही है की फिल्म का कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 4 करोड़ तक जायेगा और फिल्म बुरी तरफ पिटेगी।

इस फिल्म से पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई फिल्म व्हाई चीट इंडिया 8.66 करोड़ और सोनचिडिया 6.6 करोड़ के साथ फ्लॉप हो चुकी है। इन फिल्मों में कई बड़े नाम थे पर ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल हुई।
अप्रैल फूल 2019: 8 बॉलीवुड फ़िल्में जिन्होंने पब्लिक का खूब बनाया मूर्ख !
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2WEGURL
No comments:
Post a Comment