Tuesday, February 26, 2019

MBBS करने के लिए सोनीपत से मुंबई कॉलेज पहुंची मानुषी छिल्लर, तो बॉलीवुड डेब्यू नहीं ?

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में ना सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया बल्कि खुद भी एक खास पहचान दुनिया भर में बनायीं। एक MMBS स्टूडेंट से मिस वर्ल्ड के ताज तक के सफर ने उन्हें रातों रात सेलिब्रिटी बना दिया।

मानुषी छिल्लर

उनका ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन पूरी दुनिया को पसंद आया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद चर्चा होने लोगी की मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है।

मानुषी छिल्लर

लेकिन अब उन्हें फिल्मों में देखने की उम्मीद करने वाले फैंस को शायद थोड़ा झटका लग सकता है क्योंकि ये खबर सामने आ रही है की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दुबारा से अपनी मेडिकल पढाई शुरू करने का मन बना लिया है।

मानुषी छिल्लर

जी हाँ अपने मेडिकल सपनो को पूरा करने के लिए मानुषी छिल्लर ने मुंबई के कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर ली है और अपने सोनीपत के कॉलेज से माइग्रेशन कराने के लिए अप्लाई भी कर लिया है।

मानुषी छिल्लर

आपको बता दें मिस वर्ल्ड जीतने से पहले मानुषी छिल्लर सोनीपत के बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढाई कर रही थी। बताया जा रहा है की मानुषी ने ये फैसला अपने पिता के मुंबई ट्रांसफर के बाद लिया है।

मानुषी छिल्लर

करीबी सूत्रों से पता चला है की मानुषी ने मुंबई के कॉलेज के लिए माइग्रेशन अप्लाई किया है और उनकी यूनिवर्सिटी ने उन्हें एनओसी भी इशू कर दी है। यानी ये तो साफ़ है की मानुषी फिलहाल बॉलीवुड डेब्यू करती नहीं दिख रही है।

मानुषी छिल्लर

बीते दिनों ये खबर आयी थी की मानुषी छिल्लर फराह खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है और बीते दिनों उन्होंने मशहूर फिल्मकार से मुलाकात भी की थी। अब मनुष्य पढाई पूरी करती है या फिर बॉलीवुड डेब्यू ये तो समय ही बताएगा पर आप बॉलीवुड से जुडी लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहिये पंजाब केसरी के साथ।

सपना चौधरी ने बताया फिटनेस का राज, ठन्डे पानी को छोड़कर फॉलो करती है खास डाइट प्लान



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2GNGpRm

No comments:

Post a Comment