Wednesday, February 27, 2019

LIVE : सीमा के हालात को लेकर PM मोदी के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक जारी

पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमानों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जिसके बाद सीमा के हालत को लेकर पीएम मोदी के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, बैठक में खुफिया विभाग के वरिष्ठ, रक्षा मंत्री, ग्रह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद रहें है।

LIVE UPDATES : 

देहरादून हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

पाकिस्तान द्वारा की गई कार्रवाई में भारतीय वायुसेना के किसी भी विमान को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं : रक्षा सूत्र

भारतीय वायुसेना के सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट जारी 

भारतीय वायुसेना ने अपने सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है। पायलटों से कहा गया है कि 2 मिनट के अंदर उड़ान भरने के लिए तैयार रहें। जानकारी के मुताबिक भारतीय और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बीच आने जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कुछ उड़ानें मूल में लौट रही हैं, जबकि अन्य वैकल्पिक मार्ग की तलाश कर रहे हैं।

पाकिस्तान द्वारा किए गए कायर हमले के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, पाकिस्तानी वायु सेना ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से LoC पर हमले किए। इस कार्रवाई का एकमात्र उद्देश्य आत्मरक्षा के लिए हमारे अधिकार, इच्छाशक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करना था। हम आगे बढ़ने की इच्छा नहीं रखते हैं लेकिन यदि उस प्रतिमान को मजबूर किया जाता है तो पूरी तरह से तैयार हैं।

पाकिस्तान ने पांच हवाई अड्डों पर लगाई रोक

पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद हवाई अड्डों से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को तुरंत रोक लगा दी है। बॉर्डर के पास मौजूद सभी अस्पतालों से मेडिकल सेवाओं का फुल स्टॉक मुहैया कराया गया है। सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी जेट F16 को सेना ने किया ढेर

भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के F16 लड़ाकू विमान को भारत ने मार गिराया है। इस विमान का मलबा पाकिस्तानी इलाके के नौशेरा में गिरा है।

Rajouri Sector

वहीं श्रीनगर हवाईअड्डे पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को रूक दिया गया है। तनाव को बढ़ते देख लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमान मार गिराए गए : पाक

पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी वायु क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमान मार गिराए और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया।

सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में गिरा, जबकि दूसरा जम्मू-कश्मीर में गिरा। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘ एक पायलट को जमीन पर मौजूद सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया।”

जानकारी के मुताबिक राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में ये विमान घुस आए थे। लेकिन भारत के कड़े जवाब के बाद ये विमान वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चले गए। पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमानों ने राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना की चौकी के पास बम गिराए है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2BQgRPp

No comments:

Post a Comment