Friday, February 1, 2019

मुश्‍किल नहीं है गोरापन पाना,इन साधारण नुस्खों से कुछ ही मिंटो में पाए चमकदार त्वचा

वैसे तो हमारी त्वचा का रंग वंशानुगत होता है लेकिन आप फिर भी अपनी त्वचा के रंग से निराश है तो हमारे पास इसके लिए कई सारे उपाय हैं। जिससे आपकी त्वचा का रंग और भी ज्यादा निखर जाएगा। इतना ही नहीं त्वचा का गोरा और चमकदार बनाने के घरेलू नुस्खे अक्सर कारगर होते हैं। तो चालिए आपको बताते हैं त्वचा का रंग निखारने में आपकी मदद करने वाले कुछ बेहतरीन नुस्खों के बारे में।

इस उपाय को करने से आप घर बैठे गोरे हो सकते हैं गोरे…

– इसके लिए आपको नमक लेना होगा एक नींबू और हल्दी लेनी होगी। यह तीन चीजें आपको आसानी से आपकी किचन में मिल जाएंगी।
– इस उपाय में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना हैं और न ही यह आपको मंहगा लगेगा। यह उपाय आपके चेहरे को आसानी से गोरा कर देगा। आपको बता दें कि इस उपाय के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होंगे।
– पहले तो आपको एक नींबू लेना है फिर उस नींबू को दो भागों में काट लेना है बराबर होने चाहिए दोनों भाग नींबू के।

आपको बताते हैं कि इसे कैसे यूज करना है…

1. जो नींबू आपने काटा है उसके भाग को ले लिजिए अपने हाथ में फिर उसके ऊपर की तरफ वाले हिस्से में थोड़ा-सा नमक लगा लो अच्छे से उस पर नमक लगा लिजिए फिर उस पर चुटकी भर हल्दी लगा लो।

2.ऐसा करने के बाद उस नींबू को अपने मुंह पर अच्छे से रगड़ लिजिए। इस नींबू को आपको अपने चेहरे पर 2-3 मिनट तक रगडऩा है। रगड़ते समय यह जरूर ध्यान रखे की यह आपकी आंखों में न जाए। वैसे तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन आंखों को यह नुकसान पहुंचा सकता है।

3.इस उपाय को अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगाएं रखें फिर उसे ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
4.जब आप अपना चेहरा धो रहे होंगे तो आप उस वक्त कोई भी साबून और कोई भी फेसवाश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Shz2Hn

No comments:

Post a Comment