Tuesday, February 26, 2019

सिरसा से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव : तंवर

फतेहाबाद : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने लोकसभा चुनाव की आहट को भांपते हुए कमर कस ली है। इसके तहत उन्होंने गत देर शाम फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित लजिज होटल में सिरसा लोकसभा पदाधिकारियों, बूथ ऐजेंटों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के लिए काम करने के अहम टिप्स दिए। सिरसा लोस के 9 विधानसभा क्षेत्रों के बूथें को जोन में बांट प्रत्येक विधानसभा के स्पेशल 12 इंचार्ज मनोनीत किए गए। शहर-गांव में कांग्रेस के काम बनाम भाजपा के 5 साल झूठ के नाम का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रचारक वाहन तैयार करने का निर्णय भी लिया।

बैठक संयोजक कांग्रेस प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के अलावा फतेहाबाद प्रभारी औमप्रकाश केहरवाला, सिरसा प्रभारी जयपाल लाली सहित विभिन्न बूथों पर जिम्मेवारी संभालने वाले पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि सिरसा लोकसभा सीट उनकी कर्मभूमि है और वे इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व नेताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा देश-प्रदेश से जा रही है, कांग्रेस बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आ रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता को यह बात समझ लेनी चाहिए कि भाजपा के झूठे प्रचार, झूठे वायदे और झूठी घोषणाओं को बेनकाब करने का समय आ गया है। कांग्रेस के ईमानदार व निष्ठावान सिपाही जनता के बीच जाकर भाजपा नेताओं की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करने का काम करें।

इस अवसर पर जयपाल सिंह लाली, ओमप्रकाश केहरवाला, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, प्रदेश सचिव भवानी सिंह, जगजीत हुड्डा, व्यापार सैल प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सरदाना, सुभाष बिश्नोई, कृष्णा पूनिया, टेकचंद मिड्डा, कुलदीप गदराना, राजकुमार शर्मा, संजय हिटलर, शीषपाल, देवेन्द्र बबली, गुरदीप गिल, मंगतलालवास, पृथ्वीपाल, मक्खन लाल एनआरआई, सुरजीत मैडल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व बूथ इंचार्ज उपस्थित थे।

– सुनील सचदेवा



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2EwHw5Q

No comments:

Post a Comment