Tuesday, February 26, 2019

आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के लिए कमलनाथ समेत कई नेताओं ने सैनिकों को दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर सैनिकों की सराहना करते हुए इसका समर्थन किया। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को तड़के सीमापार पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के ठिकाने को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक, शीर्ष कमांडर और जिहादी मारे गए।

भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, “भारतीय वायु सेना के जाँबाज़ सैनिकों द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई जबरदस्त कार्रवाई के लिए सैनिकों को बधाई। मैं और मेरी पार्टी राष्ट्रहित में उठाए जाने वाले हर कदम पर आपके साथ हैं।”

kamalnath tweet

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा, “आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का अभियान शुरू हो गया है ! भारत की तरफ कोई गलत नज़र से देखेगा, तो उसका वही अंजाम होगा जो आज जैश के आतंकियों का हुआ है।”

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, “आज भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। भारत ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि देश की अखंडता और स्वाभिमान के विरुद्ध यदि कोई आँख उठाएगा, तो उसे बक्शा नहीं जायेगा। आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय वायुसेना को बहुत बहुत बधाई।”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा, “यह सिर्फ निंदा करने वाली मजबूर सरकार नहीं है, अपितु जोरदार तत्काल जवाब देने वाली मजबूत सरकार है।” एक अन्य ट्वीट में विजयवर्गीय ने कहा, “आतंक पर भारी 12 !!! पुलवामा हमले के 12 दिन बाद, वायुसेना के 12 मिराज विमानों से आतंकियों के 12 ठिकानों पर मुँह तोड़ जवाब ! घर में घुसकर पाकिस्तान को जवाब देने पर इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।”

kailash tweet

वीके सिंह बोले- हमारी सेना किसी भी हमले का मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tFkROh

No comments:

Post a Comment