Friday, February 1, 2019

समालखा खंड के गांव हथवाला ने डिजिटल इंडिया में लगाई लंबी छलांग

पानीपत : समालखा खंड के गांव में हथवाला ने डिजिटल इंडिया में लंबी छलांग लगाई है। देशभर में चुने गए 700 गांवों में से जिला पानीपत के हथवाला गांव का चुना जाना गर्व की बात है। इस मौके पर सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आईटी विभाग से अधिकारी सुबोध मिश्रा, उर्वर्शी त्यागी, जिला अधिकारी नवीन कुमार व टीम और विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे प्रताप सिंह आट्टा सदस्य रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति भारत सरकार, कुलदीप जांगड़ा सदस्य उत्तर रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति भारत सरकार, श्रीमती सरोज बाला शर्मा अध्यक्ष प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान पानीपत का गांव में पहुंचने पर कॉमन सर्विस सेंटर संचालक मास्टर संजय त्यागी, ग्राम सरपंच रूबी त्यागी, सरपंच प्रतिनिधि अमित त्यागी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

वहीं उन्होंनें कहा कि वे सभी ग्रामीणों की तरफ से सूचना प्रसारण मंत्री श्रीमान रविशंकर प्रसाद, सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा व विधायक रविन्द्र मच्छरौली का दिल से आभार व्यक्त करते है। वहीं सुप्रसिद्ध गायक मास्टर राजेश शर्मा ने अपने भजनों द्वारा सरकार की उपलब्धियों का बतलाया गया। इस अवसर पर पंच दासा बाल्मीकि, ब्लॉक मेंबर धर्मपाल शर्मा, रमेश भूरा, मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी, ओम प्रकाश बाबू, बृजेश शर्मा, प्रिंस जांगड़ा, गौरव त्यागी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2B9Qkw7

No comments:

Post a Comment