देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पर आधारहीन आरोप लगाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी है कि वे कथित स्टिंग को दिखाएं। साथ ही भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया जाएगा और भाजपा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पोलखोल अभियान भी चलाएगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भ्रष्टाचार व राजनीति के दलालों के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेन्स की नीति से कांग्रेस नेता परेशान हो उठे हैं। जब उन्हें मुख्यमंत्री व उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं मिला तो वे झूठ व दुष्प्रचार का सहारा लेने पर उतर आए हैं।
लेकिन यह षड्यंत्र सफल नहीं होगा क्योंकि एक तो जनता सब कुछ जानती है वहीं भाजपा भी कांग्रेस को करारा उत्तर देने वाली है। इसके अंतर्गत कांग्रेस शासन के समय के घोटालों व उनमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता की पोल खोलने का अभियान भी चलाया जाना शामिल है। केंद्र से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस सरकारें गम्भीर भ्रष्टाचार की शिकार रही हैं और इन सबका जनता के सामने लगातार खुलासा हो रहा है। हाल में विधानसभा में प्रस्तुत कैग रिपोर्ट इसका ताजा उदाहरण है।
जहां तक कथित स्टिंग दिखाने का सवाल है तो उन्होंने चुनौती दी कि वे स्टिंग दिखाएं। कांग्रेस नेताओं द्वारा स्टिंग की बात उछालना इन नेताओं की निराशा को प्रदर्शित कर रहा है। इससे यह संदेह भी बलवती हो रहा है कि इसके पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ है। जिस कथित स्टिंग को लेकर कांग्रेस नेता हल्ला कर रहे हैं उसकी उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुरूप कोई वैधता नहीं है। यह पूरा मामला आपराधिक श्रेणी में होने के कारण जांच के दायरे में है। डॉ भसीन ने कहा कि यह कांग्रेस की नई नौटंकी है जो उनकी गाली दो और भाग जाओ की नीति का अंग है।
– सुनील तलवाड़
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2EdZZ5P
No comments:
Post a Comment