Tuesday, February 26, 2019

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर जारी किए भारत की बमबारी के पहले सबूत,देखें तस्वीरें

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। भारत ने मंगलवार को सुबह 3:30 बजे पीओके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन के कई सारे ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है। आपको बता दें की भारत की तरफ से इस बार सर्जिकल स्ट्राइन नहीं बल्कि एयर स्ट्राइक की गई है।

 

वायु सेना ने गिराए 1000 किलो बम

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक वायु सेना ने आतंकी कैंपों पर 1000 किलो बम गिराए हैं। इससे कई सारे आतंकी ठिकानों के लॉच पैड ध्वस्त हो गए हैं। भारतीय वायुसेन ने इस मिशन को अंजाम तक पहंचाने के लिए 12 मिराज 2000 विमानों का इस्तेमाल किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की तरफ से ये अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक बताई जा रही हैं। 3 जगहों पर भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश के 12 ठिकानों को तबाह किया है।

 

वो जगह हैं पीओके में बालाकोट,चकोटी और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंप को तहस-नहस कर दिया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार की सुबह 3:30 बजे पीओके में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों का खत्मा कर दिया हैं।

 

लेकिन आपको बता दें भारत ने इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि एयर स्ट्राइक की है। इस भारतीय एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद का एल्फा कंट्रोल रूम 3 नष्टï हो गया है

14 फरवरी को हुआ था पुलावामा आतंकी हमला

पाकिस्तान ने भी भारत की ओर से हुई इस एयर स्ट्राइक का वीडियो जारी किया है। बता दें कि पुलावामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला करते हुए एक बस को बम से उड़ा दिया था। इस हमले में सीआपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना को आदिल डार नाम के जैश आतंकी ने अंजाम दिया था। उसने 200 किलो विस्फोटक से लदी कार को लेकर सीआरपीएफ के काफिले में जाकर घुसा दिया था।

 इस घटना के बाद ही देश में आतंक और पाकिस्तान को लेकर भारी आक्रोश फैल गया था। देशवासी ने भी मोदी सरकार पर हमले को लेकर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाया। हालांकि पीएम मोदी ने पुलवामा हमले का बदला लेने का संकेत पहले ही दे दिया था।

बता दें क पाकिस्तान ने मंगलवार को दावा किया था कि भारतीय वायु सेना के आईएएफ के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बम बारी के कई फोटो भी ट्वीट किए हैं जिसमें भारतीय बमों के शेल दिखाई दे रहे हैं।

पुलवामा का बदला,जाने क्या हुआ उस 21 मिनट में जब 12 मिराज के हमले से सहम गया पाकिस्तान

 



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Ex5gGR

No comments:

Post a Comment