Wednesday, February 27, 2019

स्कूटी पर पेड़ गिरने से व्यापारी की मौत

खटीमा : युवा व्यापारी सुमित कुमार मित्तल के शव का शोकाकुल सैकड़ों व्यापारियों तथा परिजनों के मध्य यहां टनकपुर स्थित मुक्तिधाम में धार्मिक रितिरिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। बीती देर सायं वार्ड नम्बर 18 हनुमान मंदिर निवासी 38 वर्षीय सुमित कुमार मित्तल पुत्र किशन लाल मित्तल पीलीभीत रोड स्थित भुजिया नम्बर 3 से अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच नौगुवां डिपो के पास अचानक पेड़ टूटकर उनकी स्कूटी पर गिरा, जिस वजह से घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

अचानक हुई घटना से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद रंगीला भट्ट, नीटू व आसपास के लोगों ने पेड़ के नीचे दबे व्यापारी को बामुश्किल निकालकर नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी व वन विभाग टीम भी अस्पताल पहुंच गई। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भुजिया नम्बर 3 के पास पीलीभीत रोड पर सड़क के दोनों ओर साल के कई पेड़ तीरछे खड़े है। जो दुर्घटना को दावत दे रहे है।

जिसको लेकर भाजपा नेता भुवन जोशी व ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पेड़ों को काटने की मांग की थी। इसके बावजूद वन विभाग ने सड़क किनारे खड़े पेड़ों को काटने की कार्रवाई नहीं की। वन विभाग पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग युवा व्यापारी सुमित कुमार मिततल की स्कूटी पर सड़क किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी शाखा के गिरने से हुई मौत से गुस्सायें व्यापारियों ने घटना के लिए जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

– राजेश छाबड़ा



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2IFUaUh

No comments:

Post a Comment