लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता शिवपाल यादव ने बड़ा एलान किया है। कई दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वह सहयोगी दलों के साथ देश की 300 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सेकुलर दलों के साथ समझौता भी करेंगे। साथ ही कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि बातचीत के द्वार अभी भी खुले हैं।
शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यालय में छोटे-छोटे दलों के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने ऐलान किया कि लोकसभा की 300 सीटों पर उनकी पार्टी सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सेकुलर दलों के साथ उनकी बातचीत है और चुनाव के लिए उनके साथ तालमेल भी किया जाएगा।
वहीं शिवपाल यादव से पूछे जाने पर कि 300 लोकसभा सीटों के लिए तैयारियां कैसे होंगी, जबकि अब तक 80 लोकसभा सीटों पर भी चेहरे फाइनल नहीं हुए हैं। इसपर उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है, हमारे पास चुनाव की तैयारी करने का पूरा मौका है।
वहीं सपा-बसपा गठबंधन को बेमेल बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा उनके गठबंधन की ताकत है। अभी इसमें और लोग भी शामिल होंगे, साथ ही कांग्रेस के साथ तालमेल की संभावना को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सेकुलर दलों के साथ हम तालमेल करेंगे, कांग्रेस के साथ बातचीत के द्वार अभी भी खुले हैं और संभावनाएं भी बाकी है।
चाहता तो मैं 2003 और 2012 में मुख्यमंत्री बन जाता
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2EceNBT
No comments:
Post a Comment