Wednesday, February 27, 2019

सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सभी भारतीय फिल्मों की किया बैन

मंगलवार तड़के भारत की तरफ से पुलवामा आतंकी हमले का जवाब दिया गया जिसमे 12 मिराज 2000 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्यवाही से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

बालाकोट हमला

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत की कोई फिल्म उसके देश में रिलीज नहीं होगी। भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविर तबाह करने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारतीय सामग्री पर पाबंदी लगाने की बात कही है।

बालाकोट हमला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले के बाद यह कदम उठाया गया है।

ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करेंhttps://twitter.com/fawadchaudhry/status/1100387324075171840

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवद हुसैन ने कहा कि देश के फिल्म प्रदर्शक एसोसिएशन भारतीय फिल्मों का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण को ‘‘भारत में बने विज्ञापनों’’ का प्रसारण नहीं करने का निर्देश दिया है।

चौधरी ने ट्वीट किया, सिनेमा एक्जिबिटर एसोसिएशन ने भारतीय कंटेंट का बहिष्कार किया है। इसके साथ पाकिस्तान में अब कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसके अलावा पीईएमआरए को ‘मेड इन इंडिया’ विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बालाकोट हमला

भारतीय फिल्म-उद्योग ने भारतीय वायुसेना (आईएएएफ) द्वारा मंगलवार सुबह पाकिस्तानी आतंकी शिवरों पर हमला करने वाले असली नायकों की बहादुरी की प्रशंसा की है। बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर गर्व की भावना से भरे स्लोगन साझा किए।

बालाकोट हमलाजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान ले ली थी। इसके 12 दिनों बाद मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए।

शोपियां मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2BSapHS

No comments:

Post a Comment