Tuesday, February 26, 2019

सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 से पाकिस्तान आतंकी शिविरों को सिखाया सबक, हमले के बाद बॉलीवुड ने भारतीय वायु सेना को किया सलाम

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने चंद दिनों में ही बदला ले लिया है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों का जड़ से खत्मा कर दिया है। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल हो गया है वहीं आतंकी कैंप भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। बता दें कि सोमवार की देर रात को भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार करके पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला है।

 

बता दें कि सुबह 3 बजे भारतीय वायुसेना के 12मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को तबाह कर दिया है। 12 मिराज विमानों ने करीब 1000 किलो बम गिरए है। जिससे जैश का मुख्यालय पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है इस सर्जिकल स्ट्राइक में 200 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।


इस हमले में भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट का इस्तेमाल करके जैश के मुख्यालय तबाह कर दिया है। भारतीय सेना के इस हमले की पाकिस्तान ने भी पुष्टिï की है लेकिन भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों पर पाकिस्तान ने किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया क्योंकि जब तक पाकिस्तान का कोई लड़ाकू विमान एक्शन लेते तब तक तो भारतीय सेना अपना काम पूरा कर चुकी थी।

 

सूत्रों की मानें तो कहा गया है कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी एयरफोर्स देगा। ये पहली बार है जब वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकियों के कैंप पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में तनाव ज्यादा बढ़ गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जिसका जवाब पाकिस्तान को उसी की भाषा में देना बहुत जरूरी था।

आतंकी शिविरों पर IAF की कार्रवाई की खबर आते ही Twitter पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।  इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #IndiaStrikesBack, #IndianAirForce, #AirStrike और #SurgicalStrike2 जैसे हैशटैग ट्रेंड में आ गए।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए Twitter पर लिखा हैः ‘ताकतवर से टकराओगे तो चूर-चूर हो जाओगे। इंडियान एयर फोर्स को सैल्यूट। नरेंद्र मोदी।’

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/ajaydevgn/status/1100251964472999936

वहीं बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने ट्वीट किया, “ए ट्रूली ब्यूटिफुल गुड मॉर्निंग। थैंक्स @narendramodi SIR AND BRAVEHEARTS OF Our ARMY। JAI HO।”

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1100239182960545794

यहाँ देखें कुछ अन्य ट्वीट्स…



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2GMvYxM

No comments:

Post a Comment