Friday, February 1, 2019

बजट 2019 भाषण में फिल्म ‘उरी’ का भी हुआ जिक्र

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने बजट भाषण में मनोरंजन उद्योग के उल्लेख के दौरान फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ का जिक्र किया और कहा कि फिल्म में बहुत जोश था। बजट भाषण के दौरान गोयल जब मनोरंजन उद्योग के लिए किये गये  प्रावधानों का जिक्र कर रहे थे तो उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में उरी फिल्म देखी, बहुत मजा आया और उसमें जो जोश था, देखने लायक था।” उन्होंने कहा, “क्या जोश था, क्या माहौल था।”

पीयूष गोयल के इस बयान के बाद सदन में बैठे राजग के सभी सांसदों ने मेजें थपथपाईं और फिल्म में अहम रोल निभाने वाले भाजपा सदस्य परेश रावल को भी मुस्कराते हुए देखा गया। मोदी सरकार के कार्यकाल में सितंबर 2016 में पीओके में हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है जिसमें मुख्य भूमिका में रावल के अलावा विक्की कौशल भी हैं।

piyush

बजट पर बोले खड़गे – यह भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र

गोयल ने कहा, “मनोरंजन जगत से कई लोगों को रोगजार मिलता है और हम सभी फिल्में देखते ही हैं।” उन्होंने कहा कि पायरेसी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में फिल्म के संवाद ‘हाउज द जोश’ को बोला।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2SgYvAS

No comments:

Post a Comment