Friday, June 29, 2018

यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए हुई लिखित परीक्षा से पहले ही हुआ पेपर लीक

आपने कई तरह के एग्जाम सुने होंगे और दिए भी होंगे। लेकिन कांग्रेस ने  लिखित ‘प्रवक्ता परीक्षा’ का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस ऑफिस पर कांग्रेस का प्रवक्ता बनने के लिए ये परीक्षा हुई। हैरानी की बात तो ये है परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया। जिसके बाद भी ये परीक्षा हुई। पेपर वॉट्सऐप पर  लीक भी कर दिया गया। साथ ही दावा किया गया कि सॉल्वर भी उपलब्ध है, लेकिन ज्यादातर ने यह संदेश देखा ही नहीं। प्रश्न पत्र देखकर नेताओ के तोते उड़े हुए थे तो वही इस परीक्षा में पूर्व प्रवक्ताओं और कई नेता शामिल हुए। परीक्षा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया कन्वीनर प्रियंका चतुर्वेदी और नेशन मीडिया कॉर्डिनेटर रोहन गुप्ता की तरफ से लिया गया।

इस दौरान करीब 70 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी। प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि टेस्ट के परिणामों के बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। 1 घंटे 30 मिनट की इस परीक्षा में कांग्रेस के नए-पुराने चेहरे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए हुए इस परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू में कई सवाल पूछे गए। दो दिन पहले पार्टी में मौखिक तौर पर बताया गया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ मीटिंग है, अगर आप हिस्सा लेना चाहते हों तो रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को बुधवार शाम संदेश भेजा गया कि गुरुवार दोपहर ढाई बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचें। लोग मीटिंग के लिए पहुंचे तो उनसे कहा गया कि अगर वे पार्टी प्रवक्ता बनना चाहते हैं तो उन्हें एक प्रश्नपत्र हल करना होगा।

कुछ इस तरह के पूछे गए थे सवाल

1. उत्तर प्रदेश में कितने मंडल, जिले एवं और ब्लॉक हैं?
2. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कितनी आरक्षित सीटें हैं?
3. 2004 एवं 2009 में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती थी?
4. लोकसभा 2014 एवं 2017 विधानसभा में कांग्रेस को कितने प्रतिशत मिले हैं?
5. उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटें हैं?
6. उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें आती हैं?
7. किन लोकसभा सीटों पर मानक से कम या ज्यादा सीटें हैं?
8. प्रवक्ता का कार्य क्या होता है?
9. आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं?
10. मोदी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं?
11. योगी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या हैं?
12. मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां क्या-क्या थीं?
13. आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें?
14. प्रमुख हिंदी/अंग्रेजी एवं उर्दू अखबार तथा चैनलों के नाम?

परीक्षा और इंटरव्यू के बाद नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी की जाएगी, जो प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और कांग्रेस आलाकमान से राय मशविरा करने के बाद होगी।

The post यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए हुई लिखित परीक्षा से पहले ही हुआ पेपर लीक appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2yTFWtR

No comments:

Post a Comment