Friday, June 29, 2018

स्विस बैंकों में 50 फीसदी बढ़ा भारतीयों का पैसा, स्वामी ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली : स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) की रिपोर्ट ने काला धन पर अंकुश लगाने के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। इसके मुताबिक, स्विस बैंकों में भारतीयों का धन 50% बढ़कर लगभग 7000 करोड़ रुपये हो गया है। इन आंकड़ों के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है, इसी के साथ अब घर से भी वार हुआ है।

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इसको लेकर वित्त मंत्रालय में सचिव हसमुख अधिया पर सीधा हमला बोला है। शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त सचिव अधिया के लिए एक बड़ी कामयाबी, एक तरफ पूरी दुनिया का स्विस बैंक में डिपोजिट सिर्फ 3 फीसदी बढ़ा है, तो वहीं भारतीयों का 50 फीसदी बढ़ गया है।

उन्होंने लिखा कि अधिया इससे भी ज्यादा मैनेज कर सकते थे, अगर राजेश्वर (ईडी अफसर) बीच में ना आते। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्वामी ने अपनी ही सरकार का आड़े हाथों लिया हो। इससे पहले भी वह अरुण जेटली के कई फैसलों पर सवाल उठा चुके हैं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से खुद को वित्त मंत्री acबनाने की बात करते रहे हैं।

The post स्विस बैंकों में 50 फीसदी बढ़ा भारतीयों का पैसा, स्वामी ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tGfNtv

No comments:

Post a Comment