Friday, June 29, 2018

योगी ने मुझे बताया ताजमहल है शिव का मंदिर, ताजमहल तोड़कर शिव मंदिर बना,तो मैं भी मदद करूंगा’

नई द‍िल्ली : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने ताज महल के नाम से योगी सरकार पर तंज कसा है। आजम खान ने कहा है कि वो गुलामी की निशानी ‘ताजमहल’ को तोड़ने में सीएम योगी की मदद करेंगे। आजम खान ने कहा, ‘शिव जी का मंदिर है ताजमहल क्योंकि मुझे योगी जी ने बताया। और लोगों ने भी बताया कि शिव जी का मंदिर है।

शिव जी का मंदिर बने इसके लिए ऐसा मुसलमान कह रहा है जो अपने साथ 10-20 हजार मुसलमानों को लाठी फावड़ा लेकर साथ चलेगा योगी जी के। आगे भी नहीं। योगी जी से कंधे से कंधा मिलाकर। पहला फावड़ा योगी जी मारेंगे, दूसरा मैं मारूंगा। क्यों खड़ी रहे ये गुलामी की निशानी। बता दें, आजम खान ताजमहल को लेकर आरएसएस और बीजेपी पर अक्सर तंज कसते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार इसे गिराने की बात कही है।

आजम ने अरएसएस से चुटकी लेते हुए कहा था, ‘राम मंदिर बनाने से पहले इन लोगों ने ताजमहल को तोड़ने की बात की थी। ये लोग ताजमहल को तोड़कर शिव मंदिर बनाएं, हम इनका साथ देंगे। आजम ने तब कहा था, ‘हम चाहते हैं कि ताजमहल को सीएम योगी और पीएम मोदी मिलकर तोड़ें. यहां शिवालय बनाने में हम साथ देंगे।

The post योगी ने मुझे बताया ताजमहल है शिव का मंदिर, ताजमहल तोड़कर शिव मंदिर बना,तो मैं भी मदद करूंगा’ appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tFdRRX

No comments:

Post a Comment