Sunday, December 22, 2019

CAA का असली 'सच' यूं बताएगी RSS-VHP

लखनऊ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों के बीच आशंका को खत्म करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और ने अब राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत और आरएसएस के कार्यकर्ता लोगों को सीएए और के बारे में सही जानकारी देंगे। बता दें कि बीजेपी भी एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी ने कहा है कि सीएएस और एनआरसी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे 'झूठ' को उजागर करने के यह जरूरी है कि लोगों को सही जानकारी दी जाए। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, 'हमारे कार्यकर्ता नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेंगे। वे लोगों तक पहुंचकर उन्हें बताएंगे कि वास्तव में सीएए और एनआरसी है क्या? हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को इस बारे में सही जानकारी देने की जरूरत है।' 'यह देश जितना हिंदुओं का, उतना ही मुस्लिमों का' वह आगे कहते हैं, 'सिर्फ दिल्ली में इस तरह की 2000 नुक्कड़ सभाओं के आयोजन की तैयारी है। इसी तरह की सभाएं पूरे देश के अलग-अलग शहरों में हम करेंगे। यह सीएए नहीं बल्कि एनआरसी है जिसके कारण ज्यादा समस्या है। मुस्लिमों को बताने की जरूरत है कि भारत जितना हिंदुओं का है, उतना ही उनका भी है।' कुमार ने कहा, हिंदू राष्ट्र एक सांस्कृतिक अवधारणा है, इससे मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं है। 'मुस्लिम समुदाय को देंगे सही जानकारी' सूत्रों के मुताबिक आरएसएस अपने संबद्ध संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने की तैयारी में है। मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरारी दास कहते हैं, हमारे सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिए मुस्लिम समुदाय को एनआरसी और सीएए के बारे में सही जानकारी देंगे।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2sglLDZ

No comments:

Post a Comment