Thursday, December 19, 2019

CAA: लखनऊ समेत 13 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

लखनऊ नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यूपी में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है। लखनऊ में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद यहां मोबाइल एसएमएस पर भी पाबंदी लगा दी गई है। प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लखनऊ में इंटरनेट और एसएमएस सुविधा कल दोपहर 12 बजे तक के लिए निलंबित रहेगी। इसके अलावा पीलीभीत प्रयागराज और गाजियाबाद में भी इंटरनेट सेवा कल सुबह तक के लिए निलंबित है। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने की वजह से किसी तरह की कोई अशांति पैदा न हो, इस वजह से भी प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह के दुष्प्रचार और लोगों की भावनाएं भड़काने वाली कोई पोस्ट को प्रसारित होने रोकने के लिए शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभल हुई हिंसा के मामले में स्थानीय एसपी और सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अफवाह से बचें, पुलिस ने जारी किए नंबरलखनऊ में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोशल मीडिया से आपित्तजनक पोस्ट और मेसेज से बचने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस के नंबर भी जारी किए गए हैं। इंचार्ज साइबर सेल 9454457953 पुलिस अधीक्षक अपराध 9454401089 क्षेत्राधिकारी हजरतगंज 9454401495 पुलिस अधीक्षक पूर्वी 9454401087 पुलिस अधीक्षक पश्चिमी 9454401088 पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती 9454401086 पुलिस अधीक्षक उत्तरी 9454458038 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401083 सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अफसरों के साथ बैठक के बाद सीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों व अन्य विडियो फुटेजों के जरिए हिंसा, पथराव व आगजनी करने वाले पहचान लिए गए हैं। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। बुधवार को 103 स्थानों पर हुआ धरना प्रदर्शन बता दें कि गुरुवार को नागिरकता कानून के खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। लखनऊ, संभल में जहां हिंसक प्रदर्शन हुए, वहीं प्रयागराज में पुलिस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पूरे प्रदेश में 102 स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। माहौल बिगाड़ने के आरोप में प्रदेशभर में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। लखनऊ में भड़की हिंसका में एक की मौत इससे पहले गुरुवार को राजधानी लखनऊ में खदरा के मदेयगंज से शुरू हुई हिंसा देखते-देखते घंटाघर, सतखंडा और मुफ्तीगंज तक पहुंच गई। परिवर्तन चौक, हसनगंज और ठाकुरगंज में भी उपद्रवियों ने पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। मदेयगंज में तो उपद्रवियों ने हवाई फायरिंग की और पेट्रोल बम भी फेंके। वहीं, हुसैनाबाद में हुई फायरिंग में सज्जादबाग निवासी ऑटो चालक मोहम्मद वकील (33) की मौत हो गई, जबकि वसीम और जिलानी घायल हो गए। 16 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग हुए घायल हिंसा में 16 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हुए। पुलिस ने 7 एफआईआर दर्ज कर 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 112 लोग हिरासत में लिए गए। उधर, संभल में उपद्रवियों ने रोडवेज की दो बसें फूंक दीं और पुलिस की छह गाड़ियों को निशाना बनाया। वहीं, प्रयागराज में पुलिस और एसपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/34DPtjr

No comments:

Post a Comment