मुंबईमहाराष्ट्र की राजनीति में पिछले 3 दिनों में हुए कई हैरान करने वाले जोड़-तोड़ ने एक के बाद एक कई ट्विस्ट दिए हैं। बीजेपी जहां सरकार बनाने के बाद बहुमत हासिल करने की जद्दोजहद में जुटी हुई है तो विपक्षी खेमा अपने विधायकों को टूटने से बचाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार तड़के लगभग 5 बजे राकांपा के दिग्गज नेता छगन भुजबल अपने विधायकों से मिलने होटल हयात पहुंचे। एनआई के अनुसार, छगन ने कहा- मैं यहां अपने विधायकों से मिलने आया हूं। हमारे एक या दो विधायक ही यहां नहीं हैं। बाकी हमारी पूरी संख्या है। बता दें कि महराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने शरद पवार की पार्टी से विधायक टूटने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से पार्टी ने अपने सभी विधायकों को एक ही होटल में ठहराया है। दरअसल, शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने सभी को हैरान करते हुए शनिवार को बीजेपी को समर्थन दिया था और उपमुख्यमंत्री की सपथ भी ले ली थी। जबकि उससे एक दिन पहले तक एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने के लिए गठजोड़ पर बातें चल रही थीं।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/33gdP1R
No comments:
Post a Comment