प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला के ठाकुरनगर पहुंचे। उन्होंने यहां से पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी के ठाकुरनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत करते हुए बंगाली में अपना भाषण शुरु किया।

LIVE UPDATES :
– पीएम मोदी ने कहा कि ठाकुर नगर की धरती से सभी महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, महर्षि अरविंदो, रबिंद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे कर्मयोगियों और क्रांतिवीरों की इस महान भूमि को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं।
बंगाल में गांव की स्थिति बहुत खराब
इस दौरान पीएम ने कहा कि ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आज़ादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था और यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी अधिक खराब है। उन्होंने कहा कि जो बीत गया, वह बीत गया, अब नया भारत इस स्थिति में नहीं रह सकता है। मोदी सरकार इस स्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है। सरकार ने मजदूरों और किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश की गई है।
अंतरिम बजट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे 12 करोड़ किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों और 3 करोड़ मध्यम वर्ग के किसानों सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन भी किसानों के पास 5 एकड़ की भूमि है, उन किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये जाएंगे। अब कोई सिंडिकेट टैक्स को नहीं घुसने दिया जाएगा। न कोई बिचौलिया, न कोई अड़चन, सीधे बैंक खाते में पैसा जमा होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसानों को छह हजार रुपये की राशि दो दो हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलेगी और पहली राशि जल्द मिलेगी।
ममता पर PM का कटाक्ष

ममता पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर मुझे समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वालें लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों के कर्जमाफी के नाम पर सियासी दलों ने किसानों को धोखा दिया। कर्ज माफी के नाम पर ऐसे किसानों का कर्ज माफ किया गया जिन्होंने कभी कर्ज लिया ही नहीं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था, वह कुछ साल बाद कर्जदार बन जाते थे। कर्जमाफी के नाम पर कुछ राज्यों में वोट मांगे गए, लेकिन किसानों का कर्जमाफ नहीं किया गया. मध्यप्रदेश में किसानों का 13 रुपये कर्ज माफ किया गया और राजस्थान सरकार ने तो हाथ खड़े कर दिए।
नागरिकता कानून का कीजिए समर्थन

पीएम मोदी ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के बाद लोगों को अपने देशों अफगानिस्ता, पाकिस्तान, बांग्लादेश को छोड़कर भारत आना पड़ा। कभी हिंदुओं को आना पड़ा, कभी सिखों को, कभी जैनियों को और कभी पारसियों को। समाज के ऐसे लोगों हिंदुस्तान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए हम नागरिकता का कानून लाए है। मैं टीएमसी से इस बिल का समर्थन करने की अपील करता हूं और इसे संसद में पारित होने दें।
ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की खासी आबादी

बता दें कि आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। मूल रूप से यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था। धार्मिक अत्याचार की वजह से 1950 के दशक में इन लोगों ने यहां पर पनाह ली थी। मतुआ संप्रदाय की महारानी वीणापाणि देवी के घर के नजदीक रैली का आयोजन किया गया।
PM की रैली से पहले पोस्टर वॉर, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में मारपीट

पीएम की रैली से पहले BJP और सत्ताधारी टीएमसी के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर देखने को मिली। दुर्गापुर में पीएम मोदी के बैनर्स पर राज्य सीएम ममता बनर्जी की होर्डिंग्स लगाने का मामला सामने आया है।
BJP नेता राहुल सिन्हा ने बताया कि दुर्गापुर में जहां पीएम मोदी की रैली होनी है, उससे 50-70 मीटर की दूरी पर लगाए गए पीएम मोदी के बैनर्स पर सीएम ममता बनर्जी की होर्डिंग्स लगा दी गई हैं। राहुल ने कहा कि यह साबित करता है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र न के बराबर रह गया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यर्ताओं ने जब इसका विरोध किया को उनपर हमला भी किया गया।
दुर्गापुर भी जायेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जायेंगे जहां वह रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि वह हिजली- नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन भी देश को समर्पित करेंगे। इसमें कहा गया है कि इस खंड के विद्युतीकरण से उत्तर और उत्तर पूर्व भारत में कोयले, पत्थर के चिप्स और गिट्टी के परिवहन में आसानी होगी। इसके अलावा पीएम मोदी दुर्गापुर में रैली को भी संबोधित करेंगे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2G3WS3z
No comments:
Post a Comment