इन दिनों बॉलीवुड में सबसे सफल निर्देशकों की सूची में सबसे उपर जगह बनाने वाले रोहित शेट्टी खूब सुर्ख़ियों में है और सिम्बा के जबरदस्त हिट होने के बाद अब चर्चा है उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की। इस फिल्म की झलक फिल्म सिम्बा के अंत में दिखाई गयी थी।

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक नहीं है। सिंबा की सफलता के बाद रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही है। चर्चा हो रही है कि‘सिंबा’की तरह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’भी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक है।

इससे पहले भी रोहित दक्षिण की सुपरहिट फिल्मों को हिंदी में रीक्रिएट कर चुके है।’सिम्बा’और‘सिंघम’उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों की ही रीमेक फिल्में हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की रोहित इस बार भी ओरिजिनल की बजाये रीमेक ही बना रहे है।

रोहित ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह बकवास है, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, उनकी आने वाली फिल्म‘सूर्यवंशी’किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बल्कि ये एक ओरिजनल स्टोरी है जिस पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा है।

अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार पुलिस अफसर की भूमिका निभा चुके है और उनके परदे पर इस किरदार में काफी पसंद भी किया गया है। अक्षय आखिरी बार फिल्म रॉउडी राठौर में पुलिस अफसर के किरदार में नजर आये थे।

फैंस भी फिल्म सिम्बा में सूर्यवंशी की झलक देखकर काफी उत्साहित है। अब देखना होगा की रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की ये जोड़ी परदे पर क्या धमाल मचाती है। आपको बता दें अक्षय और रोहित शेट्टी की जोड़ी पहली बार परदे पर आ रही है।
शाहरुख और सलमान जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ मचाएंगे धमाल !
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2DOUGe2
No comments:
Post a Comment