Saturday, February 2, 2019

न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर भारत के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच वनडे मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसे भारत ने 3-1 से जीत ली है लेकिर इस सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच 3 फरवरी यानी रविवार को खेला जाना है। यह मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है लेकिन चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी थी। न्यूजीलैंड टीम के लिए पांचवें वनडे से पहले एक बुरी खबर आई है।

न्यूजीलैंड टीम के लिए आई बुरी खबर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि गुप्टिल की कमर में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई है और इसकी वजह से वह आखिरी मैच शायद ही खेल पाएं।

बता दें कि मार्टिन गुप्टिल शनिवार यानी 2 फरवरी को फील्डिंग प्रैक्टिस कर रहे थे उसी दौरान उनकी कम में चोट लग गई उसके बाद वह मैदान से बाहर अपनी टीम के फिजियो विजय वल्लभ और सिक्योरिटी मैनेजर टेरी मिनिश केसाथ वापस आ गए।

मार्टिन गुप्टिल को लगी कमर में चोट

इस बात की जानकारी खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मार्टिन गुप्टिल का भारत के खिलाफ कल के पांचवें वनडे मैच में खेलना संदिग्ध है। टीम के फिजियो उन पर नजर रख रहे हैं।

गुप्टिल की जगह यह खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग

भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज के चार मैचों में अब तक मार्टिन गुप्टिल का प्रदर्शन कुद खास नहीं रहा है उन्होंने कुल 47 रन ही बनाए हैं। पांचवें वनडे में मार्टिन गुप्टिल के टीम में ना होने की वजह से सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो जिन्हें चौथे वनडे स बाहर किया गया था वह अब इस मैैच में गुप्टिल की जगह खेलेंगे।

कॉलिन मुनरो ने इस वनडे सीरीज के तीन मैचों में महल 46 रन ही बनाए हैं। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से तीसरा और चौथा मैच नहीं खेल पाए थे अब वह पांचवे मैच में टीम का हिस्सा रहेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज 10 फरवरी को खेली जाएगी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UBZyJc

No comments:

Post a Comment