वैसे तो अक्सर लोग तेज गर्मी,बढ़ती सर्दी और बेमौसम बारिश को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इन सब चीजों के पीछे की क्या वजह है। जानकारों की मानें तो दुनिया में इतना ज्यादा बढ़ रहे प्रदूषण से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते आज हम ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी गंभीर समस्या से परेशान हैं। प्रदूषण को कम करने के लिए हमारे वैज्ञानिको ने सोलर पैनल का आविष्कार भी किया। इसके प्रयोग प्रदूषण को कम किया जा सकता है। यह एक सस्ता और स्वच्छ साधन है जिसका उपयोग हम कहीं न कहीं कर सकते हैं।

इस बूढ़ी महिला का भुट्टा गर्म करने का है कुछ अलग तरीका
अभी तक आपने सोलर पैनल का इस्तेमाल होते हुए घरों में देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ठेले पर किसी को इससे भुट्टा गर्म करते देखा हैं क्या? ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियों में है जिसमें एक बूढ़ी महिला भुट्टा गर्म कर रही हैं। इस बुढ़ी महिला की खास बात यह है कि यह आम लोगों की तरह से भुट्टा नहीं भुन रही हैं बल्कि यह सोलर पैनल का इस्तेमाल करके भुट्टा भुन रही हैं। बता दें कि इस महिला ने अपनी रेहड़ी पर एक सोलर पैनल लगा रखा है। इसकी मदद से ही महिला पंखा चलाकार कोयले की आग में भुट्टे को भुन रही है।

बेंगलुरु में सड़क के किनारेे सेलवम्मा नाम की ये 75 वर्षीय महिला करीब 20 सालों से भुट्टा बेच रही है। लेकिन भुट्टा भुनने के लिए आग का नहीं बल्कि सोलर पॉवर का उपयोग करती है। महिला को ये सुविधा SELCO Solar Light Pvt Ltd, कंपनी द्वारा दी गई है।

इस बूढ़ी महिला का कहना है कि कोयले जला कर भुट्टा भुनना काफी मुश्किल होता था। लेकिन अब वह बड़ी आसानी से भुट्टा गर्म कर पाती हैं। ट्विटर पर शेयर हुई इस वीडियो पर अब तक काफी कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं इस महिला की इतनी मेहनत को देखकर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग उन्हें रॉकस्टार भी कह रहे हैं।



देखें महिला का वीडियो…
इस बूढ़ी महिला का कहना है कि कोयले जला कर भुट्टा भुनना काफी मुश्किल होता था। लेकिन अब वह बड़ी आसानी से भुट्टा गर्म कर पाती हैं। ट्विटर पर शेयर हुई इस वीडियो पर अब तक काफी कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं इस महिला की इतनी मेहनत को देखकर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग उन्हें रॉकस्टार भी कह रहे हैं।
देखें महिला का वीडियो…
Bengaluru’s 75-year-old Selvamma goes high-tech using a solar-powered fan to grill corn on the roadside near Vidhana Soudha. The equipment can run LED light and power regulated fan. pic.twitter.com/8lGIhv0Qm1
— Pushkar V (@pushkarv) January 24, 2019
यूट्यूब पर वायरल हुई कुछ बेहद फनी वीडियो जिन्हें देख नहीं रूक पायेंगे आप अपनी हंसी
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2TpuEmU
No comments:
Post a Comment