Friday, June 29, 2018

एम्स से बोले PM मोदी- न्यू इंडिया में होंगे उत्तम अस्पताल और उत्कृष्ट डॉक्टर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा सफदरजंग अस्पताल में पांच सुविधाओं का शुभारंभ किया। एम्स के इस विभाग को खास तौर पर बुजुर्गों के इलाज के लिए बनाया गया है। एम्स के इस अस्पताल में 200 बेड लगाए गए है। हालांकि वर्तमान में एम्स में बुजुर्गो के लिए एक विभाग पहले से मौजूद है, लेकिन अब बुजुग्रों के लिए अलग से अस्पताल और शोध केंद्र भी बनाया जाएगा।

2022 तक शुरू होगा एजिंग इंस्टीट्यूट
एम्स के इस विभाग में देश के वरिष्ठ नागरिकों के इलाज के अलावा शोध पर भी अलग तरीके से काम किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह विभाग 2022 तक खुल सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में एजिंग इंस्टीट्यूट को मंजूरी दी थी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफरदजंग अस्पताल 500 बेड के एक इमरजेंसी ब्लॉक समेत कुछ सेवाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। हालांकि 5 सेवाओं में से 3 की शुरुआत पहले की जा चुकी हैं और यहां पर आने वाले मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। इनमें सफदरजंग सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, सफदरजंग इमरजेंसी, एम्स और ट्रामा सेंटर के बीच बने टनल और ट्रामा सेंटर में बनी धर्मशाला शामिल है। वहीं, चौथे ब्लॉक के लिए सोमवार को ट्रायल शुरू किया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई के पहले सप्ताह में चौथा ब्लॉक भी आम जनता के लिए खोल दिया ।

The post एम्स से बोले PM मोदी- न्यू इंडिया में होंगे उत्तम अस्पताल और उत्कृष्ट डॉक्टर appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2yVI3xq

No comments:

Post a Comment