स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार के मामले में एक गवाह ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि उसे धमकी दी गई है। पुलिस ने आज बताया कि दाती के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में मुख्य गवाह सचिन जैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जून को वह सोहना से परिवार के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में एसयूवी में सवार हथियारों से लैस 6 लोगों ने उसे रोक लिया।
जैन ने कहा है कि इन लोगों ने खुद को दाती का सहयोगी बताया था और ने उसे धमकी दी कि अगर वह दाती के खिलाफ मीडिया से बात करता है, या अदालत को सबूत देता है, तो अंजाम भुगतने का तैयार रहे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें 26 जून को सचिन जैन से इस सिलसिले में एक शिकायत मिली थी और इसके आधार पर बादशाहपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दरअसल, फतेहपुर बेरी में शनि धाम के प्रमुख शनिधाम के संस्थापक महामंडलेश्वर दाती महाराज राजस्थानी पर रेप का आरोप लगा है।
एक महिला शिष्य ने उन पर ये आरोप लगाया है। महिला का आरोप था कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं की। दिल्ली-एनसीआर में लोग बड़ी संख्या में दाती महाराज का अनुसरण करते हैं। दाती महाराज नियमित रूप से राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है और अपनी ‘शिक्षा’ को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दक्षिण दिल्ली में उनके पास विशाल फार्म हाउस है।
The post दाती महाराज मामले में मुख्य गवाह को हथियारों से लैस लोगों ने दी धमकी appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tFtEQL
No comments:
Post a Comment