Friday, June 29, 2018

पी सी महालनोबिस की 125वीं जयंती, सरकार आज जारी करेगी 125 रुपये का सिक्‍का

जल्दी ही आप 1,2,5 और 10 के सिक्को के अलावा अब 125 के सिक्के की भी खनक सुन पाएंगे जी हां सरकार आज 125 का सिक्का जारी करने वाली है। सिक्के को आज इसलिए जारी किया जा रहे है क्योंकि वर्ष 2007 में सरकार ने सांख्य‍िकी विशेषज्ञ पी सी महालनोबिस की जयंती को सांख्‍यिकी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। और आज उनकी 125वीं जयंती है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और 5 रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे।

125 coin के लिए इमेज परिणाम

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय व भारतीय सांख्‍यिकी संस्‍थान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के सांख्‍यिकी दिवस का थीम ‘Quality Assurance in Official Statistics ‘ है। भारतीय सांख्‍यिकी संस्‍थान की स्‍थापना महालनोबिस ने 1931 में की थी। आर्थिक योजना और सांख्‍यि‍की विकास के क्षेत्र में प्रशांत चन्‍द्र महालनोबिस के उल्‍लेखनीय योगदान के सम्‍मान में भारत सरकार  उनके जन्‍मदिन, 29 जून को हर वर्ष ‘सांख्‍यि‍की दिवस’ के रूप में मनाती है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो. महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में, विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरुकता जगाना तथा उन्‍हें प्रेरित करना है। प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे। उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदे के कारण जाना जाता है।

भारत की स्वतंत्रता के पश्चात वे नवगठित मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बने तथा औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजना तैयार किया। उनकी प्रसिद्धि ‘महालनोबिस दूरी’ के कारण है जो उनके द्वारा सुझाया गयी एक सांख्यिकीय माप है।

The post पी सी महालनोबिस की 125वीं जयंती, सरकार आज जारी करेगी 125 रुपये का सिक्‍का appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2N8Jb3O

No comments:

Post a Comment