देहरादून : परेड मैदान में शनिवार को भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इस सम्मेलन में 15 हजार लोगों के आने की सम्भावना है। लिहाजा शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए यातायात पुलिस ने कई रूट निर्धारित किए हैं।
एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए अलग अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा विक्रमों और सिटी बसों के लिए भी व्यवस्था की गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दो फरवरी को देहरादून में टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
देहरादून का अधिकांश हिस्सा टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है जबकि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभा सीट भी देहरादून जिले में ही स्थित हैं। इसी कारण देहरादून को पहले त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए चुना गया। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Bae3fV
No comments:
Post a Comment