अच्छी सेहत की कामना हर कोई करता है और करनी भी चाहिए। इसके लिए लोग अपना पसीना जिम में और पार्क में बहाते हैं। अच्छी सेहत में सिर्फ कसरत ही नहीं जरूरी होती खाना भी उतना ही जरूरी होता है। खासतौर पर ड्राइफ्रूट्स खाना तो बहुत जरूरी होते हैं। क्या आप जानते हैं मखाना एक ऐसा मेवा है जिसमें बहुत मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होता है। तो आइये जानते हैं मखानों के फायदों के बारे में जानते हैं।

1.झुर्रियां और सफेद से छुटकारा
मखानों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग के गुण होते हैं जो की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। यह झुर्रियों और सफेद बाल होने से रोकता है और इसे खाने से आप लंबे समय तक जवान रह सकते हैं।

2.जोड़ों के दर्द में राहत
मखानों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है जिन लोगों को कमर, घुटने और जोड़ों के दर्द की परेशानी होती है तो उन्हें मखानों का सेवन करना चाहिए।

3. मांसपेशिया मजबूत रखता है
मखानों में प्रोटीन पाया जाता है जो कि आपकी मांसपेशियों को मजबूत रखता है और यह आपको फीट भी रखता है। मखाने का सेवन करना दिल और किडनी के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह किडनी को मजबूत रखता है और शरीर में रक्त के पोषण में मदद करता है।

4.मोटापा कम करे
मखाने मोटापा कम करने में भी मदद करता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है और कम मात्रा में वसा जो कि वजन कम करने मेें मदद करता है। जब भी आपको भूख लगे तो आप फ्रायड मखाने खा लें।

5.हाजमे में फायदेमंद
मखाने हाजमे में भी बहुत फायदेमंद होता है जिन लोगों को हाजमे की शिकायत होती है उनके लिए मखाना बहुत लाभकारी होता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन क्रिया में बहुत मदद करता है।

खाली पेट रोज सुबह केला और गर्म पानी पीने से होते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2TteEQO
No comments:
Post a Comment