Friday, February 1, 2019

अल्फोंस ने बजट को बताया ‘ट्रेलर’ तो नकवी ने मोदी को दी बधाई

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने बजट की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ ‘ट्रेलर’ है और बड़ी चीज़ें अभी होनी हैं। उधर, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘समावेशी विकास’ के प्रति प्रतिबद्ध बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पीयूष गोयल को बधाई दी।

piyush goyal

बजट पेश होने के बाद अल्फोंस ने कहा, “मेरे ख्याल से मध्य वर्ग, गरीब और निचले वर्ग के लिए यह एक बेहतरीन बजट है। मेरे ख्याल से इस सरकार ने देश के गरीबों के लिए इतना किया है जिनता पिछले 65 साल में नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा, “यह अच्छा बजट है, लेकिन यह अंतरिम बजट है। यह सिर्फ ट्रेलर है और बड़ी चीजें अभी होनी हैं। प्रधानमंत्री और सरकार ने देश के सामने जो दृष्टि रखी है उसे देखें।”

नकवी ने ट्वीट किया, “समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध तथा भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने वाला बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री पीयूष गोयल को बधाई।”

naqvi tweet

बजट किसानों को मजबूती, गरीबों को शक्ति, मध्यमवर्ग की आकांक्षा को देगा गति : PM 



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2RZZiXo

No comments:

Post a Comment