उत्तर प्रदेश : गोण्डा जिले के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा तिराहा के निकट एक सड़क हादसे में महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर गुरूवार देर रात नगवा मोड़ के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे झुरई (45) तथा राम समुझ (60) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भुल्लर (48) गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Utr632
No comments:
Post a Comment