Friday, February 1, 2019

नया भारत बनाने का रास्ता तय करेगा बजट 2019 : शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2019-20 के बजट को दूरदर्शी करार दिया है। साथ ही कहा है कि यह बजट नया भारत बनाने में मददगार होगा। शिवराज चौहान ने गोयल द्वारा पेश किए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं प्रधान मंत्री के नेतृत्व में एक दूरदर्शी बजट पेश करने के लिए पीयूष गोयल को बधाई देता हूं। यह हमारे सबका साथ सबके विकास मॉडल के आधार पर एक विश्व नेता, एक मजबूत, जीवंत और नया भारत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’

 

शिवराज चौहान ने किसानों के हित में लिए गए फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि, मैं प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने किसान हित में आज तक का सबसे बड़ा क्रांतिकारी फैसला किया है। पांच एकड़ तक के किसानों के खाते में छह हजार रुपये हर साल डाले जाएंगे। इस फैसले के लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन व वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आयकर में पांच लाख रुपये तक की छूट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग को इतनी बड़ी राहत दी है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पांच लाख पर अब कोई आयकर नहीं और इसमें बचत करने पर साढ़े छह लाख तक कोई टैक्स नहीं देय होगा। मध्यम वर्ग को राहत देने वाला यह क्रांतिकारी फैसला है। ‘



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Uws3Ys

No comments:

Post a Comment