पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया में प्रसारित हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के कथित वीडियो को खारिज करते हुए इसे भारत का ‘ हास्यापद ’ दावा करार दिया है। गौरतलब है कि भारत की थल सेना ने सितंबर 2016 में सीमा पार जाकर आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कई भारतीय टीवी चैनलों ने कल इसकी कथित वीडियो प्रसारित की। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगा। सर्जिकल स्ट्राइक का हास्यापद दावा एक भारत की एक काल्पनिक कथा है और कुछ नहीं ! वे ख्वाब देख सकते हैं।’’
भारतीय उच्चायुक्त के एक गुरूद्वारा जाने को लेकर हुए विवाद पर फैसल ने कहा कि सिख समुदाय के लोग एक विवादित फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं जो उनकी धार्मिक विश्वासों को आहत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त को स्थिति और सिखों की भारत विरोधी भावनाओं के बारे में जानकारी दी गई थी और वे अपनी यात्रा को रद्द करने पर सहमत हो गए थे। धार्मिक समुदाय की भावनाओं का राजनीतिकरण करना अफसोसजनक और नुकसानदेह होगा।
The post सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो को खारिज कर बोला, पाक – भारत की एक काल्पनिक कथा है और कुछ नहीं appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2ySt9rD
No comments:
Post a Comment