दुनिया में बहुत सी रहस्मयी जगहें है जिनके बारे में वैज्ञानिक जानकारियां खोजने में जुटे है। आप तो हमारी साइंस काफी तरक्की कर चुकी है और पृथ्वी पर मौजूद हर चीज को हम कहीं से भी बैठ कर देख सकते है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था, लोग महीनों सफर तय करके नयी जगहों को खोजते थे। आज हम आपको एक ऐसे समुद्री टापू Surtsey Island के बारे में बता रहे है जो आज से 55 साल पहले दुनिया में अचानक प्रकट हुआ।

Surtsey Island का रहस्य
दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी है जो सदियों से मौजूद है। पर समुन्द्र के बीच अचानक उभरे इस टापू ने सबको हैरान कर दिया था। इस टापू Island को वैज्ञानिकों ने Surtsey नाम दिया है।
जब इस अचानक उभरे टापू Surtsey Island के बारे में वैज्ञानिकों ने खोज करना शुरू किया तो पाया की ये टापू एक बार बहुत भयंकर ज्वालामुखी विस्फ़ोट के बाद यह दुनिया में नजर आया था और उस विस्फोट के बाद ही Surtsey लोगों को नजर आया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस टापू का निर्माण साल 1963 में हुआ था। वीरान रहने वाले इस टापू की भौगोलिक स्तिथि ऐसी है की यहाँ कोई आता जाता नहीं है।
वैज्ञानिक ने इस टापू Surtsey Island पर कई रहस्मयी चीजें पायी। जब इस टापू के बारे में खोज जारी थी तब अचानक उसपर टमाटर के पौधे उगने लगे।
अपने आप हुई इस घटना से सभी चौंक गए थे। वैज्ञानिकों ने खोज के दौरान उन टमाटर के पेड़ों को वहां से हटवा दिया और उसके बाद एक ऐसा पौधा देखा जो बिना किसी मदद के बढ़ रहा था जिसे देखकर वह हैरान हुए।
सुरक्षा कारणों के चलते यहाँ किसी के आने जाने की मनाही है और माना जा रहा है की यहाँ पर अभी वैज्ञानिक खोज जारी किये हुए है। आपको बता दें की इस टापू Island पर कोई जानवर नहीं है और सिर्फ Fulmar और Guillemot नाम की चिड़ियाँ यहाँ पायी जाती है।
The post जानिये 55 साल पहले अचानक दुनिया के सामने प्रकट हुए इस रहस्मयी Surtsey Island के बारे में ! appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2KhXeWU
No comments:
Post a Comment