Saturday, February 2, 2019

पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ FIR दर्ज, आरएसएस को बदनाम करने का आरोप

पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खां पर आरएसएस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट लेखक व आलोचक अल्लामा जमीर नकवी की तहरीर पर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि पूर्व मंत्री ने मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नकवी और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और आजम खां की अभद्र टिप्पणी से उनकी और समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि मामला चार साल पहले सपा सरकार के कार्यकाल का है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अल्लामा जमीर नकवी ने प्रार्थनापत्र में वर्ष 2014 में आजम खां के लेटरपैड पर जारी छह पत्र का हवाला देते हुए उन पर सामाजिक और धार्मिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया है।

Azam Khan

मैं भाजपा की राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ : आजम 

नकवी के अनुसार 2014 में सरकारी लेटर पैड व मुहर का दुरुपयोग करके शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद तथा आरएसएस का अपमान किया गया था। आजम के साथ आरएसएस को बदनाम करने के षड़यंत्र में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सपा नेता ने पत्र जारी कर अभद्र भाषाओं का इस्तेमाल किया था। इससे मौलाना की छवि को ठेस पहुंची। आरोप यह भी है कि पूर्व मंत्री के इस कृत्य ने दो समुदाय के बीच नफरत फैलाने का भी काम किया था। इंस्पेक्टर हजरतगंज राधा रमण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2BgoVcd

No comments:

Post a Comment