Saturday, February 2, 2019

DID सीजन 1 के विजेता सलमान युसूफ के खिलाफ मॉडल से छेड़खानी का केस दर्ज !

टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 1 के विजेता और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान भी #meToo के शिकंजे में फंस गए है और उनके खिलाफ एक मॉडल – डांसर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

सलमान युसूफ

मॉडल – डांसर ने डांस इंडिया डांस के विनर सलमान के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच में जुट गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल का कहना है की सलमान ने उन्हें दुबई में एक शो करने के बहाने मिलने बुलाया था और वापसी में घर छोड़ते वक्त कार में छेड़छाड़ की।

सलमान युसूफ

आपको बता दें मॉडल का कहना है की मामला बीते साल अगस्त का है। मॉडल का आरोप है की सलमान युसूफ खान ने उन्हें दुबई में इवेंट परफॉर्म करने का झांसा देकर ओशिवारा के कैफेटेरिया में बुलाया था।

मॉडल ने संगीन आरोप लगाते हुए बताया है की सलमान युसूफ ने उसने कहा की दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करना है और इस शो में कई और डांसर भी उसके साथ जा रहे हैं। बातचीत के बाद सलमान ने उन्हें घर छोड़ने का ऑफर किया कार में उनके साथ छेड़छाड़ की। वो किसी तरह गाडी रुकवा कर वहां से निकल गयी।

सलमान युसूफ

पीड़िता ने बताया की सलमान युसूफ ने उनका पासपोर्ट भी छीन लिया है और जब पीड़िता ने जब दुबई जाने से मना किया तो उन्हें धमकाया भी गया। मजबूरी में उन्हें सलमान के साथ दुबई और फिर बेहरीन जाकर परफॉरमेंस करनी पड़ी।

सलमान युसूफ

पीड़िता का कहना है की सलमान युसूफ ने दुबई और बेहरीन में भी उन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मॉडल का कहना है की दुबई में सलमान युसूफ ने उन्हें अपने कजिन भाई से मिलवाया और परफॉरमेंस के बाद कार में लौटते वक्त भी दोनों भाइयों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

सलमान युसूफ

पुलिस ने सलमान युसूफ और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी पर सवाल किये जाने पर मॉडल ने बताया की सलमान युसूफ ने उन्हें जिस तरह धमकाया था उन्हें डर था और वो सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

सास और बहु दोनों किरदारों में फिट और हिट रही है ये 10 मशहूर टीवी एक्ट्रेस !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2BfOzgZ

No comments:

Post a Comment