Friday, February 1, 2019

शाहरुख और सलमान जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ मचाएंगे धमाल !

बॉलीवुड में नामचीन अभिनेता भले ही मल्टी स्टारर फिल्मों को करने से कतराते हो पर फैंस को ये फिल्में काफी पसंद आती है। बड़े परदे पर एक साथ नामी सितारों की जोड़ियों ने पहले भी काफी धमाल मचाया है पर अक्सर देखा गया है की एक बार फिल्म हिट होने के बाद स्टार दुबारा जोड़ी रिपीट करने से बचते है।

शाहरुख और सलमान

बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक है शाहरुख और सलमान खान कारण अर्जुन जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। उस फिल्म का जादू दर्शकों पर ऐसा चला की ये जोड़ी परदे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी बन गयी।

शाहरुख और सलमान

शाहरुख और सलमान दोनों के बीच काफी समय तक झगड़ा भी चला पर अब फिर से दोनों खानों में दोस्ती हो गयी है और दोनों कुछ समय पहले बिग बॉस के सेट पर साथ दिखाई दिए थे। जबसे चर्चा थी की ये दोनों सितारे फिल्म में कब साथ आते है।

शाहरुख और सलमान

बॉलीवुड में चर्चा है कि भंसाली की अगली फिल्म में एक बार फिर से‘करण-अर्जुन’यानी शाहरुख-सलमान की जोड़ी देखने को मिल सकती है। भंसाली इससे पहले भी इन कलाकारों के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन इस बार दोनों को एक साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं।

शाहरुख और सलमान

भंसाली एक फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों शाहरुख और सलमान को साथ लेकर आएंगे। वह जल्दी ही इसकी जानकारी शेयर कर सकते हैं।

शाहरुख और सलमान

भंसाली पहले भी सलमान खान के साथ फिल्म‘हम दिल दे चुके सनम’में बतौर निर्माता काम कर चुके हैं। वहीं शाहरुख के साथ फिल्म‘देवदास’में निर्देशक के रूप में काम किया। दोनों ही फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं।

शाहरुख और सलमान

ऐसे में उम्मीद है कि भंसाली शाहरुख और सलमान की जोड़ी को लाकर एक बार फिर से धमाल मचायेंगे। शाहरुख और सलमान के साथ काम करने की बात करें तो वे पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। फिल्म करण अर्जुन,‘‘कुछ कुछ होता है’और‘हम तुम्हारे हैं सनम’में दोनों साथ नजर आये थे।

अपने नए सुपर हीरो प्रोजेक्ट की फिल्म में दीपिका पादुकोण बन सकती है सुपर गर्ल !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2S72uAM

No comments:

Post a Comment