बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में सबसे कामयाब और नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है और अब जो खबर आ रही है उससे दीपिका के फैंस के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ सकती है।
खबर आ रही है की बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सुपरहीरो पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं। दीपिका बॉलीवुड में कई सारे किरदार निभा चुकी है पर अब तक उन्होंने किसी सुपरहेरो प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है।
दीपिका शादी के बाद अभिनय करती रहेंगी और वह प्रोडक्शन भी करने जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह मेघना गुलजार की फिल्म पूरी करने के बाद एक सुपरहीरो वाली फिल्म बनाने का विचार कर रही हैं, जिसमें वह काम भी करेंगी।

दीपिका ने कहा, ‘‘मैं एक सुपरहीरो वाली फिल्म पर काम कर रही हूं। मुझे आशा है कि यह बनकर तैयार होगी। अभी उसकी स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है। मैं और मेरी दोस्त एक बार हवाई यात्रा कर रहे थे और हम इसी विषय पर चर्चा कर रहे थे हमें किस प्रकार की फिल्मों का निर्माण करना है।

दीपिका ने बताया, तब मुझे पता चला कि हमें सुपरहीरो वाली फिल्मों का निर्माण करना है। यह अभी मात्र सोच है और इसे अभी पूरी तरीके से विकसित करना है।‘’’ यानी अब कहना गलत नहीं होगा की दीपिका पादुकोण अबfilm निर्माण के क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहती है।

दीपिका से यह पूछा गया कि क्या उनकी अगली फिल्म यही होगी। इस पर उन्होंने कहा कि यह हो सकती है लेकिन इस पर अभी बहुत तैयारी करनी बाकी है, जिसमें फिल्म की भूमिकाओं से लेकर फिल्म के निर्देशक तक की तैयारियां भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि दीपिका जल्द मेघना गुलजार द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही फिल्म छपाक में अभिनय करती नजर आएंगी। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिये दीपिका पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाने जा रही हैं।
शादी से ठीक पहले टूटा इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता, सगाई भी नहीं बचा पाई प्यार
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UwkGQU
No comments:
Post a Comment