Friday, February 1, 2019

किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या चलाएगी किसान सम्मान योजना : सिंधिया

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज केंद्र सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि किसानों का अपमान करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का किसानों को छह हजार रुपए की वार्षिक आय देने का फैसला भी उनके जुमलों की सूची में शामिल होगा।

ये राशि भी वैसे ही उनके हाथ में कभी नहीं पहुंचेगी, जैसे फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य का पैसा आज तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि किसान का अपमान और उन पर वार करने वाली सरकार क्या किसान सम्मान योजना चलाएगी।

नया भारत बनाने का रास्ता तय करेगा बजट 2019 : शिवराज सिंह

झूठे वादों का पुलिंदा है बजट : दिग्विजय

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी केंद्र सरकार की ओर से आज पेश किए गए अंतरम बजट को जुमला और झूठे वादों का पुलिंदा बताया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि इस बजट को जुमला या झूठे वादों का पुलिंदा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को हर समय मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UtrxdG

No comments:

Post a Comment