बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपराधी को ढेर कर दिया। इससे पहले अपराधी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, बैरिया बस स्टैंड पर शुक्रवार रात पहुंचे तीन अपराधियों ने बस संचालक कुंदन सिंह को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस हत्या के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश बता रही है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में एक अपराधी एक बस में जा छिपा और पुलिस पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड में पुलिस ने बस में छिपे अपराधी को मार गिराया।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया, ‘पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए अपराधी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।’
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Be8P2Q
No comments:
Post a Comment