इटावा : जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं से सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापकों का आह्वान करते हुये कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका उन्हीं की है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल ले जाना प्रतिबन्धित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित गाइड लाईन प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर चस्पा करायी जाये, परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो ताकि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी को परेशानी न हो।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा शत-प्रतिशत लगवाये जाये, परीक्षा में नकल कराने वालों पर अंकुश लगाया जाये, कुछ नकल माफिआयों के कारण परीक्षा की शुचिता पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसके लिए जनपद में स्थापित 74 परीक्षा केन्द्रों के लिए सात जोनल, 17 सेक्टर बनाये गये है। प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के अंदर नकल रोकने की जिम्मेदारी केन्द्र व्यवस्थापक की होगी, बाहर की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन करेगा।
उन्होंने सभी से कहा कि वह प्रश्न पत्रों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखे। सभी केन्द्र व्यवस्थापक सीटिंग प्लान अभी से बना ले। उन्होने सभी सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा कि वह अपने-अपने विद्यालयों का समय से भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं देख ले और मुख्य विषयों की परीक्षाओं का लगातार भ्रमण करे और परीक्षा की सुचिता को बनाये रखे।
परीक्षा में व्यवधान डालने वालों पर सख्त कार्यवाही करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ एवं जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UxPWyN
No comments:
Post a Comment