इंडियन फॉरेन सर्विसेस (आईएफएस) में तैनात निहारिका सिंह व उनके पति अजीत कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला एक महिला ने गोमती नगर थाने में दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आईएफएस और उनके पति ने निवेश के नाम पर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने व अन्य कंपनियों में रुपये निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर उनके पति को फंसाया था। गोमतीनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोप गंभीर है। मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आईएफएस के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पति का हो चुका है स्वर्गवास, किया था कंपनी में निवेश राजेन्द्र नगर निवासी नीलिमा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके पति अशोक कुमार श्रीवास्तव आईएफबी में कार्यरत थे। 13 सितंबर 2019 में पीड़िता के पति की मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद पीड़िता को पता चला कि उन्होंने गोमतीनगर स्थित विराटखंड निवासी अजीत कुमार गुप्ता के झांसे में आकर उनकी कंपनी अनी बुलियन ट्रेडर्स कंपनी व आई विजन इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में लाखों रुपये अलग-अलग स्कीमों में निवेश किए थे। 40 पर्सेंट ब्याज सहति वापसी का किया था वादा पीड़िता का दावा है कि इन कंपनियों में राम कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, निहारिका सिंह व अन्य लोग भी सहयोग करते थे। अजीत कुमार गुप्ता अनी बुलियन में मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पीड़िता के मुताबिक आरोपित पक्ष ने निवेश की गई रकम पर 40 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का झांसा दिया था। इसके अलावा मूल रकम परिपक्वता होने पर लौटाने की बात कही थी। रुपये नहीं किए वापस पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए आरोपित पक्ष कंपनी के पोस्टडेटेड चेक व पेमेंट बाउचर भी देता था। पीड़िता का दावा है कि करीब 26,47,400 रुपये आरोपियो की कंपनियों में निवेश किए थे। पीड़िता के मुताबिक आरोपित पक्ष ने कुछ रुपये वापस किए। इसके बाद को रकम वापस नहीं की। पीड़िता के मुताबिक जिन एफडी की समय सीमा समाप्त हो गई थी। कंपनी ने उन्हें जमा करवा लिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। भूमिका की हो रही जांच इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पीजीआई पुलिस ने आरोपित अजीत कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपितों की भूमिका के बारे में छानबीन की जा रही है। कई प्रदेश में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे पुलिस के मुताबिक अनी बुलियन व अन्य कंपनियां खोलकर आरोपियों ने कई प्रदेशों में सैकड़ों लोगों को अपने जाल में फंसा कर अलग-अलग स्कीमों में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपित ने लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में कंपनी के ऑफिस खोले। इसके अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में अपना जाल फैलाया। इटली में तैनात हैं आरोपी की पत्नी पुलिस के मुताबिक अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह इटली (रोम) में भारतीय दूतावास में डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन के पद पर हैं। आरोपी, उसके भाई व गिरोह के अन्य सदस्य आईएफएस के रसूख का हवाला देकर लोगों को फंसाते थे। निहारिका सिंह की फोटो उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व बड़े नेताओं के साथ दिखाकर लोगों को प्रभावित करते थे। आईएफएस भी कंपनी के कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेती थीं। सुलतानपुर में कोतवाली नगर थाने में 20 मई को वहीं के रहने वाले आशुतोष मिश्रा ने ठगी समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें पीड़ित ने आईएफएस निहारिका सिंह को भी नामजद किया था।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3j90Bwa
No comments:
Post a Comment