Saturday, March 21, 2020

थमी मुंबई की रफ्तार, जानें बाकी शहरों का हाल

मुंबई पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान करने के बाद महाराष्ट्र के कई शहरों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत तमाम अन्य शहरों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनों को भी आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 52 मामले सामने आए हैं। देश भर में सामने आए कुल 315 केसों में महाराष्ट्र में कुल 52 मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार की ओर से प्रदेश चार शहरों मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी को लॉकडाउन करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जनता कर्फ्यू के कारण भी तमाम शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। नागपुर में सड़क-बाजार सब बंद नागपुर की सड़कों पर रविवार सुबह से ही किसी अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थितियां नजर आ रही हैं। नागपुर के तमाम मुख्य बाजारों में भी आम आदमी की मौजूदगी ना के बराबर है। वहीं मुंबई शहर के तमाम प्रमुख स्थानों पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। मुंबई की मरीन ड्राइव पर पसरा सन्नाटा रविवार सुबह से सामने आ रही तस्वीरों में मुंबई की सड़कें शांत नजर आ रही हैं। मुंबई शहर की प्रसिद्ध मरीन ड्राइव भी रविवार को शांत नजर आई है। हर सुबह मरीन ड्राइव पर सैकड़ों लोग जॉगिंग करने के लिए आया करते हैं, लेकिन रविवार को मरीन ड्राइव पर सन्नाटा देखने को मिला। 60 फीसदी लोकल ट्रेन का संचालन इसके अलावा मुंबई शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई चहल-पहल नहीं दिख रही है। मुंबई में बंद के बीच रविवार को सिर्फ 60 फीसदी लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ओला-उबर और मेरू जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विसेज भी सीमित संख्या में चलाई जाएंगी। पुणे में सड़कें शांत, स्टेशन पर भीड़ नागपुर, मुंबई के अलावा पुणे में भी सड़कें शांत हैं। हालांकि शनिवार से ही पुणे के रेलवे स्टेशन पर उन मजदूरों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जो कि लॉकडाउन के फैसले के बाद अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। वहीं रविवार को शहर के बिजनस हब्स से लेकर रेजिडेंशल इलाकों तक बाजार और सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से बंद नजर आ रहा है। पुणे शहर में बड़ी संख्या में आईटी कंपनियों के ऑफिस हैं, हालांकि रविवार और जनता कर्फ्यू के कारण आईटी हब कहे जाने वाले शहर के प्रमुख इलाकों में सबकुछ बंद दिख रहा है। बड़े शहरों के अलावा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सब के बीच सरकार और प्रशासन ने लोगों से घर में रहने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। अफवाहों पर पुलिस का ऐक्शन महाराष्ट्र में जनता कर्फ्यू के बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे मेसेज को गलत बताया है, जिनमें कहा गया है कि संडे को कोई बिना वजह बाहर घूमता मिला या दुकान खोली तो 11 हजार का जुर्माना लगेगा। सरकार ने कोरोना से जुड़ी गलत सूचनाएं सोशल मीडिया पर रोकने के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2vCf0hk

No comments:

Post a Comment