Sunday, March 22, 2020

कनिका के संपर्क में कौन-कौन? बन रही लिस्ट

लखनऊ के संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि ये लोग कहां-कहां गए और किन-किन लोगों के संपर्क में आए। पुलिस यह भी पता कर रही हैं कि कनिका जिस फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ आईं, उसमें कितने और कौन-कौन से यात्री थे। मौजूदा समय में इन यात्रियों की लोकेशन ढूंढी जा रही है। कनिका 9 मार्च को लंदन से मुंबई पहुंचीं। फिर 11 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट। वहां से कानपुर में अपने रिश्तेदार के घर चली गईं। 13 मार्च को दोबारा लखनऊ आईं। छानबीन में पता चला है कि कनिका तीन पार्टियों में गई थीं, जहां करीब 160 लोग उनके संपर्क में आए थे। पुलिस ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, यह भी पता किया जा रहा है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर तो नहीं जा रहे। इसके अलावा इनके संपर्क में आए दूसरे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। पढ़ेंः कारोबारी की तलाश कनिका 14 से 16 मार्च की सुबह तक गोमतीनगर स्थित होटल ताज में रुकी थीं। इस दौरान मुंबई का एक कारोबारी भी होटज में रुका था। वह दोनों दिन उनके संपर्क में रहा। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को कारोबारी की पूरी डिटेल दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि कारोबारी कहां है। गोरखपुर के 4 लोग कोरंटाइन पार्टियों के दौरान गोरखपुर के रहने वाले चार लोग भी कनिका के संपर्क में आए थे। इन सभी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। गोरखपुर पुलिस भी इन लोगों के संपर्क में है। पढेंः सैनिटाइज किया गया अपार्टमेंट शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के टावर दूसरे दिन रविवार को भी सैनिटाइज किए गए। कनिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार से लोग फ्लैटों में कैद हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने बताया कि अपार्टमेंट में मिल्क बूथ के जरिए ही जरूरी सामान की सप्लाई हो रही है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2xYVtZj

No comments:

Post a Comment