नई दिल्ली बाइक पर बैठने को लेकर केंद्रीय विद्यालय में 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट का मर्डर हो गया। पुलिस ने 13 और 15 साल के दो नाबालिगों को इसके आरोप में पकड़ा है। दोनों का कहना है कि निखिल उनके घर के नीचे अक्सर बाइक पर आकर बैठ जाता था। कई बार टोकने के बावजूद वह मान नहीं रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर निखिल से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जेजे बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, निखिल (16) परिवार के साथ लक्ष्मणपुरी इलाके में रहता था। परिवार में पिता संजय कुमार, मां रेनू और छोटी बहन गुनगुन हैं। निखिल गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय में 10वीं के छात्र थे। उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। निखिल रविवार दोपहर पिता से 100 रुपये लेकर प्रैक्टिकल का सामान लेने घर से निकले थे। वह प्रेम नगर में आरोपियों की गली में पहुंचे तो उनके घर के नीचे बैठ गए। इसी दौरान, दोनों नाबालिग झगड़ा करने लगे और फिर चाकू गोदकर फरार हो गए। निखिल को कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ नबी करीम रामनिवास और इंस्पेक्टर तेजदत्त गौड़ की टीम को छानबीन के दौरान दोनों नाबालिगों के वारदात में शामिल होने के इनपुट मिले। दोनों को रविवार देर रात नबी करीम इलाके से दबोच लिया गया। दोनों ने हत्या की बात कबूल ली।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2kH969n
No comments:
Post a Comment